अज्ञात मृतक की नही हो रही पहचान

 मुलताई। मुलताई थाना के ग्राम चिचण्डा के एक कुवे में मुलताई पुलिस को 23 अक्टूबर को एक अज्ञात मृतक  पुरुष उम्र करीबन 40 साल का शव मिला था। लगातार पतासाजी के बाद भी अज्ञात मृतक की पहचान नही हो पाई है। मृतक का रंग गेहुआ, दोहरा बदन,चेहरा गोल, गले में सफेद गमछा, सफेद चौकड़ी काली लाइनिंग की शर्ट एवम् सफेद धोती पहने हुए है। मृतक ग्रामीण परिवेश का लग रहा है। मृतक के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर मुलताई थाना में पदस्थ एसआई प्रशांत शर्मा के मोबाईल नम्बर 9827685763 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आपकी मदद से मृतक के हत्यारे पुलिस के हाथ आ सकते है। सभी सहयोग करे

Source : Agency

2 + 9 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]